"ॐ तत्पुरुषाय विद्ध्महे महादेवाय धिमाही तन्नो रूद्र: प्रचोदयात!!!"

Jun 12, 2015

घर का वातावरण शुभ और पवित्र बना रहे


घर का वातावरण शुभ और पवित्र बना रहे, इसके लिए यहां 10 छोटे-छोटे उपाय बताए जा रहे हैं। इन उपायों से घर का वास्तु दोष दूर हो सकता है और घर-परिवार पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।
जानिए 10 उपाय कौन-कौन से हैं...
1. घर का मुख्य द्वार पूर्व या उत्तर दिशा में हो तो श्रेष्ठ रहता है, लेकिन ऐसा न हो तो घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, श्रीगणेश का चिह्न लगाना चाहिए।
2. घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखना चाहिए। सुबह-सुबह तुलसी को जल अर्पित करें। शाम को तुलसी के पास दीपक जलाएं। पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी लगाने से आत्म विश्वास में बढ़ोतरी होती है।
3. घर में खिड़की दरवाजों की संख्या सम हो तो शुभ रहता है। सम यानी 2, 4, 6, 8 या 10. दरवाजे खिड़कियां अंदर की तरफ ही खुलना चाहिए, यह श्रेष्ठ रहता है।
4. धन संबंधी लाभ चाहते हैं तो तिजोरी का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए। धन के स्थान को सुगंधित बनाए रखना चाहिए। इसके लिए अगरबत्ती, इत्र, परफ्यूम आदि का उपयोगा किया जा सकता है।
5. तिजोरी के दरवाजे पर कमल के आसन पर बैठी हुई महालक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए।
6. दक्षिण की दीवार पर दर्पण नहीं लगाना चाहिए। दर्पण पूर्व या उत्तर की दीवार पर होगा तो श्रेष्ठ रहेगा।
7. घर में फालतू और बेकार सामान नहीं होना चाहिए। इस चीजों से घर में तनाव बना रहता है।
8. दीवार या छत पर दरार हो तो उन्हें जल्दी ठीक करवा लेना चाहिए।
9. शाम के समय कुछ देर के लिए पूरे घर में रोशनी अवश्य करनी चाहिए।
10. घर में मकड़ी के जाले नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर राहु ग्रह से अशुभ फल प्राप्त होते हैं।


No comments:

Comment Form is loading comments...
 

Total Pageviews