मुगलई गुलाब शर्बत

यूं बनाएं : एक बर्तन में दूध को उबाल लें और उसमें शक्कर मिलाकर ठंडा होने के लिए अलग रखें। अब इसमें केसर और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। दूध में गुलाब का सिरप डालकर फ्रिजल में ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद दूध को फ्रिज से निकालकर और ग्लास में डालें। मलाई बर्फ को हाथों से चूरकर इस मिश्रण के ऊपर डालें। बादाम व पिस्ता से सजाकर सर्व करें।
संतरा स्क्वैश

यूं बनाएं - चीनी, पानी और साइट्रिक एसिड मिलाकर उबाली लें, फिर इसे छानकर ठंडा कर लें। संतरों का रस निकाल कर छानें और चाशनी में मिलाएं। आधा कटोरी स्क्वैश कटोरी में निकालकर एसेंस, कलर और पोटेशियम मेटाबाइसल्फेट मिलाएं और इसे पूरे स्क्वैश में मिला दें। फिर बोतलों में भर दें।
अनार का शर्बत

यूं बनाएं - अनार को पीसकर छान लें। रस अलग रख दें। चीनी और पानी मिलाकर चाशनी बनाएं। फिर साइट्रिक एसिड डालकर थोड़ा उबाल लें। इसे ठंडा कर लें। फिर इसमें अनार का रस मिला दें। साथ में नमक भी मिला दें। अब थोड़ा रस एक कटोरी में निकाल कर पोटेशियम मेटाबाइसल्फेट मिलाएं और साफ-सूखी बोतलों में भर दें। ठंडा पानी और बर्फ मिलाकर सर्व करें।
लैमन स्क्वैश

यूं बनाएं - चीनी और पानी मिलाकर चाशनी बनाएं। सिट्रिक एसिड भी मिला दें और ठंडा कर लें। नीबू का रस निकालकर छानें और चाशनी में मिला दें। 1 बड़े चम्मच स्क्वैश में पोटेशियम मेटाबाइसल्फेट मिक्स करके पूरे में मिला दें, फिर इसे साफ और सूखी बोतलों में भर दें।
फ्रूट पंच

विधि : सबसे पहले पाइनएप्पल के लंबे-लंबे टुकड़े काट कर अलग रख लें। फिर तीनों क्रश को एक बाउल में लेकर ठीक से मिलाएं। इसके बाद इसमें शुगर सीरप डालें। फिर इसमें सोडा वॉटर, आइसक्रीम और आईस क्यूब डालें। फिर इसे ब्लेडर से अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर को ग्लासेस में डालें। इसके बाद पाइनएप्पल के टुकड़ों को फाड़कर गिलास के किनारों पर लगा दें। लीजिए आपका फ्रूट पंच एकदम तैयार है।
खजूर मिल्क शेक

विघि — सबसे पहले आघा कप दूघ में खजूर और चीनी डालकर ब्लेंडर में स्मूथ होने तक ब्लेंड करें। इसके बाद इसमें बाकी का बचा हुआ दूघ और बर्फ मिलाकर शेक करें। इस तैयार शेक को ग्लास में निकाल कर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें ।
स्ट्रॉबेरी शेक

यूं बनाएं : शेक बनाने के लिए स्ट्रॉबेरीज, बर्फ, दूघ, आइसक्रीम और चीनी को मिलाकर ब्लेंडर में स्मूथ होने तक ब्लेंड करें। शेक तैयार हो जाने पर गिलास में निकालें और स्ट्रॉ व स्ट्रॉबेरी के साथ गार्निश करके सर्व करें।
अंगूरी शेक

यूं बनाएं : अंगूरों को आधा कप पानी में उबाल लें। दूसरी तरफ आधा कप पानी में चीनी मिलाकर एक तार की चाशनी बनाएं। अब उबले हुए अंगूरों को मिक्सी में पीसें। चाशनी मिलाकर पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाकर ठंडा होने के लिए रख दें। शेक को सर्व करने के लिए गिलास में चिल्ड दूध डालें। इसमें अंगूर का मिश्रण डालकर एक स्कूप वनिला आइसक्रीम डालकर तुरंत सर्व करें।
फ्रूट शेक

यूं बनाएं : ब्लेंडर में सभी फलों एवं बर्फ के टुकड़ों को लेकर हाई स्पीड पर स्मूथ होने तक ब्लेंड करें। ग्लास में निकालकर सर्व करें।
No comments:
Post a Comment